Equity Trading | Commodity Trading | Forex Trading | All Solutions Are Here 9 june 2014

Posted by Unknown on 03:46 with No comments
stock future tips

I would like to say instead of focusing on PROBLEMS again n again ,We should focus on the "SOLUTION" .. We have A Solution of of your today's trading stratigies you can ask any query regarding your trading and make a profitable stratigies. So join now and fill out free trial form.......



फर्टिलाइजर्स (Fertilisers) कंपनियों के शेयरों में तेजी


शेयर बाजार में फर्टिलाइजर्स (Fertilisers) कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
खबर है कि सरकार द्वारा यूरिया के दाम बढ़ाने की योजना है। ऐसी खबरे हैं कि सरकार यूरिया की कीमतों में कम से कम 10% का इजाफा कर सकती है। हालाँकि अभी इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। गौरतलब है कि किसान यूरिया फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करता है।

शेयर बाजार में चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Chambal Fertolisers & Chemicals) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 59.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:48 बजे यह 7.93% की मजबूती के साथ 59.20 रुपये पर है। 

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का शेयर 2.77% की मजबूती के साथ 345 रुपये पर है। 

मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (Mangalore Chemicals & Fertilisers) के शेयर भाव में भी मजबूती है। बीएसई में यह 1.51% की बढ़त के साथ 74 रुपये पर है।

click here for more details of stock market  FREE COMMODITY TIPS, NIFTY TIPS, STOCK TIPS, FREE OPTION TIPS.


कोल इंडिया (Coal India) के शेयर चढ़े


शेयर बाजार में कोल इंडिया (Coal India) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 414.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:10 बजे यह 5.59% की मजबूती के साथ 413 रुपये पर है। 
कोयला क्षेत्र में सुधार की उम्मीदों से कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि कोयला, खनिज और दूरसंचार स्पेक्ट्रम के आबंटन में स्पष्ट नियम निर्धारित किये जायेंगे।