Stock Market News And Updates 10 june 2014| Details Of Share Market

Posted by Unknown on 21:46 with No comments
nifty tips

 

एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

  एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।



जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.46% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.34% नीचे है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.41% की मजबूती है।


सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की मजबूती के साथ 7670 पर है। 


रियल्टी (REALTY) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

 

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 168 अंक की गिरावट के साथ 25,412 पर है। निफ्टी (Nifty) 48 अंक की कमजोरी के साथ 7607 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.08% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.15% और बीएसई मिडकैप में 1.11% की कमजोरी है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी (Realty) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.58% नीचे है।




डॉव जोंस (DOW JONES) 19 अंक ऊपर

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत और ईसीबी द्वारा दरें घटाने से बाजार को बल मिला।


डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर बंद हुए। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 19 अंक यानी 0.11% की मजबूती के साथ 16,943 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15 अंक यानी 0.34% की बढ़त के साथ 4,336 और एसएंडपी 500 सूचकांक 2 अंक यानी 0.09% के साथ 1,951 पर बंद हुआ।


कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.31 डॉलर चढ़ कर 104.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना ऊपर चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 0.50 डॉलर की मजबूती के साथ 1,254.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

click here for more details of stock marke NIFTY TIPS, STOCK TIPS, FREE OPTION TIPS